Sunday, May 2, 2010

फिर क्या

संसार और चित्तवृत्तियों का बहुत पसारा मत करो। बहुत पसारा करने से फिर गंदी मोरियों से पसार होना पड़ेगा, नालियों से पसार होना पड़ेगा। कभी दो पैरवाली माँ की नाली से पसार होंगे कभी चार पैरवाली माँ की नाली से पसार होंगे, कभी आठ पैरवाली माँ की नाली से, कभी सौ पैरवाली माँ की नाली से। आज तक ऐसी कई प्रकार की माँ की नालियों से पसार होते आये हैं युगों से। अब कब तक उन नालियों से गुजरते रहोगे ? अब उन नालियों से उपराम हो जाओ। अब तो उस परमात्मा से मिलो, फिर कभी किसी नाली से गुजरना न पड़े।

अपने विवेक और वैराग्य को निरन्तर जागृत रखना। विवेक जरा-सा भी कम हुआ कि नाली तैयार हो जाती है। विवेक जरा-सा भी कम हुआ कि नाली तैयार हो जाती है। ब्रह्मचारी को जरा-सी विस्मृति हो जाएगी तो वह कुलटा उसे फिर से बुलाने में उत्सुक है। तुम सदा याद रखना कि आखिर क्या ? इतना खा लिया फिर क्या ? इतना भोग लिया फिर क्या ?

No comments:

Post a Comment